पटना। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई।
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि 2 अक्टूबर को ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर महिला प्रकोष्ठ की बैठक में तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन की रूपरेखा पर आवश्यक चर्चा की गई।
उमेश कुशवाहा ने कहा कि जीविका ने बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
रिपोर्ट—रमण कुमार, पटना









