रोडवेज टैक्सी स्टैंड पर गंदगी देख भड़के वित्त मंत्री, 15 दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को रोडवेज के पास में बने टैक्सी स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में सफाई व्यवस्था खराब मिलने और जगह-जगह गंदगी दिखाई देने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

वित्त मंत्री ने मौके पर मौजूद नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रोडवेज के आसपास सड़क पर बने गड्ढों को भी गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता को आवागमन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था के साथ सड़क की स्थिति में भी सुधार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित कार्यों का 15 दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को व्यवस्था में लापरवाही न बरतने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]