नूरपुर (बिजनौर)। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। संभावित प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र सिंह राजपूत की ओर से आयोजित इस कैंप में मेरठ मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष एवं प्रोफेसर तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार मरीजों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
आयोजकों के मुताबिक, कैंप 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चांदपुर रोड स्थित डॉ. वीरेंद्र सिंह राजपूत के कैंप कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा। कैंप में हृदय रोग से संबंधित मरीजों की जांच के साथ उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।
इस दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बीएमआई, लिपिड प्रोफाइल और HbA1c जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांचों के साथ ईसीजी की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कैंप में केवल पहले से पंजीकरण कराने वाले मरीजों को ही चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।
पंजीकरण के लिए मरीजों को व्हाट्सऐप नंबर 9634528781 पर अपना नाम, उम्र और पता भेजना होगा। कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रतिदिन पहले पंजीकरण कराने वाले 100 मरीजों को ही चिकित्सकीय परामर्श दिए जाने की जानकारी आयोजकों ने दी है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह राजपूत ने लोगों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है। कैंप के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना बताया गया है।
रिपोर्ट: मोहम्मद रहमान, बिजनौर









