बृजमनगंज/महराजगंज आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में शनिवार को गणेश उत्सव के समापन पर गणपति बप्पा का डोला धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। पूरे नगर में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे गूंजते रहे।
बृजमनगंज बाजार स्थित गल्ला मंडी से शुरू हुआ गणेश जी का डोला नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचा। आकर्षक ढंग से सजाई गई गणेश प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुलूस में शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर गणेश जी की आरती उतारी और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।

डोला यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं और बच्चों ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विसर्जन स्थल पर पहुंचने के बाद विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।
इस दौरान मृत्युञ्जय जायसवाल, पियूष मोदनवाल,लकी वर्मा, धनंजय जायसवाल, आयुष मोदनवाल,अंकित जायसवाल, श्याम जायसवाल, मनोज मोदनवाल, सतीश मोदनवाल, राहुल गुप्ता, राजन गुप्ता, रमेश जायसवाल, सभासद मनोज जायसवाल, आर्यन जायसवाल, लाडला जायसवाल, हैप्पी जायसवाल, रवि वर्मा, अंकित वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।









