जन आरोग्य मेले में दर्जनों मरीजों की जांच, चिकित्सकों ने दिया परामर्श

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौतनवा/महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने दर्जनों मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया।

मेले के दौरान महिला चिकित्सक डॉ. रेशमा खातून ने बुखार, खांसी, सर्दी समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया। इसके अलावा प्रसूति संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंची महिलाओं की भी जांच कर उन्हें आवश्यक सावधानियों और उपचार के संबंध में उचित परामर्श दिया गया।

प्रसूति संबंधी परामर्श लेने वाली महिलाओं में कमला जहां, उम्र 30 वर्ष, निवासी बनरहवा, सुखिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी बनरहवा, अनुराधा वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, रूपा देवी, उम्र 26 वर्ष, निवासी फरेंदी, उमा देवी, उम्र 25 वर्ष, निवासी फरेंदी तथा जानकी देवी, उम्र 25 वर्ष, निवासी तलाहावा शामिल रहीं।

स्वास्थ्य मेले में मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई रखने और समय पर उपचार कराने के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट सुरेंद्र दुबे ने किया।

इस दौरान एनसीडी एलटी सुधीर गुप्ता, वार्ड बॉय दिलीप पांडेय, एएनएम आरती सिंह, स्टाफ नर्स निशा सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच, उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]