सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा से सटे सरहदी कस्बा में रविवार को पीपल के पेड़ पर विशाल अजगर देखें हड़कंप मच गया एसएसबी मार्ग पर एक पीपल के पेड़ पर विशाल अजगर दिखाया दिया पेड़ पर अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए भय का माहौल बन गया कई लोग डरने के बजाय अजगर के साथ सेल्फी लेने में जुट गये
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लोगों की नजर पीपल के पेड़ पर मौजूद अजगर पर पड़ी देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई सूचना मिलने पर एसएसबी जवानों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को पेड़ से दूर कराया और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की
एसएसबी जवानों ने मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी ताकि अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके वन विभाग की टीम के पहुंचने और रेस्क्यू की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा था
खबर लिखे जाने तक अजगर पीपल के पेड़ पर ही मौजूद रहा मौके पर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरती जा रही थी
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मामलों में भीड़ का नजदीक जाना या अजगर को छेड़ना जोखिम भरा हो सकता है इसलिए वन विभाग की टीम के पहुंचने तक लोगों को सरक्षित दरी बनाए रखना जरूरी है









