कुशीनार जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कप्तानगंज अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास मिट्टी लदी ट्राली पकड़ी गई थी, मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर दौड़ाई जा रही थी
कुशीनगर। अवैध मिट्टी खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कप्तानगंज चौकी इंचार्ज सचिन दिवाकर ने मिट्टी लदी एक गाड़ी को कल दे शाम पकड़ा था खास बात यह रही कि पकड़े गए वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।
बताया जा रहा है कि वाहन में मिट्टी लादकर ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन से संबंधित जरूरी दस्तावेज और मिट्टी के परिवहन से जुड़े कागजातों की जांच की गई। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं होने की बात भी सामने आई है।
मामले में संबंधित विभाग द्वारा बताया गया कि मिट्टी लदी ट्राली का दस्तावेज चेक किया गया तो उनके पास पेपर पर्याप्त मिला ट्रैक्टर ट्राली पर नंबर नहीं था इस वजह से ट्रैक्टर का चलान किया गया लेकिन जिस ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर मिट्टी ले जाया जा रहा था तो जैसे ही खनन करने वालो को इसकी जानकारी हुई कि ट्रैक्टर ट्राली प्रशासन द्वारा पकड़ लिया गया है तो पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली तेजी से भागने लगे इससे यह प्रतीत होता है कि कुछ तो गड़बड़ था अब जांच का विषय यह भी है कि मिट्टी कहां से लोड की गई थी और उसे कहां ले जाया जा रहा था।
कस्बा चौकी इंचार्ज सचिन दिवाकर ने बताया कि मिट्टी लदी ट्राली को जब पकड़ा गया और पेपर मांगा गया तो उनके पास मिट्टी खनन का पेपर था, ट्रैक्टर ट्राली पर नंबर प्लेट नहीं था तो ट्रैक्टर ट्राली पर चलान किया गया है लेकिन अगर खनन से संबंधित पेपर होता तो पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली क्यों भाग जाती कस्बा चौकी इंचार्ज सचिन दिवाकर की भूमिका संदिग्ध लग रही है जब इस मामले पर कप्तानगंज उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है और अगर ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी









