जखीरा चौराहे पर ट्रेलर की टक्कर से दो की मौत, ई-रिक्शा सवार गंभीर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या BR28GB3052 का चालक बृजेश कुमार त्रिपाठी वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। इसी दौरान जखीरा चौराहे के पास ट्रेलर ने ई-रिक्शा संख्या UP56BT2699 और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बसंतपुर निवासी सुरेश पुत्र त्रिवेणी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मठिया निवासी लाल मोहन पुत्र खेदन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे में ई-रिक्शा सवार महबूब अंसारी निवासी मठिया भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

सूचना मिलते ही घुघली थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और ट्रेलर चालक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]