शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने अभियुक्त नवरत्न मिश्र को धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, वादिनी की तहरीर के आधार पर 18 सितंबर 2026 को थाना श्यामदेउरवा में मु0अ0सं0 259/26 के तहत बीएनएस की धारा 69, 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से इनकार करने के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

मामला दर्ज होने के बाद श्यामदेउरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नवरत्न मिश्र को धरमौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]