जहांगीरपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर कुंवरपाल की मौत, हृदयघात की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। जहांगीरपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर कुंवरपाल की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हृदयघात के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी, हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार, आज तबीयत खराब होने पर एसआई कुंवरपाल को तत्काल खुर्जा स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसआई कुंवरपाल मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 1986 में बतौर आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर अपनी सेवा शुरू की थी। पिछले करीब एक वर्ष से वह जहांगीरपुर थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देने वाले कुंवरपाल की अचानक मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। मौत के कारणों को लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]