आपदा की घड़ी में NDA सहयोगियों ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान आपदा की घड़ी में बिहार की जनता के साथ खड़े होने वाले एनडीए के सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में एनडीए के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक महीने का वेतन दान किया है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई सहयोग राशि का इस्तेमाल बिहार में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सहयोग केवल आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि बिहार की जनता के प्रति जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।

सम्राट चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का योगदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से यह सहयोग ‘सेवा ही संगठन’ की भावना के तहत किया गया है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कई संस्थाओं और औद्योगिक समूहों ने राहत कार्यों के लिए सहयोग दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा और पटेल एग्रोटेक इंडस्ट्रीज सहित अन्य संस्थाओं ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान किया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राहत कोष की राशि का पारदर्शी तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। उन्होंने अन्य दानदाताओं और संस्थाओं से भी राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग जारी रखने की अपील की।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]