दुलहीपुर से निकली गणपति बप्पा की भव्य पैदल यात्रा, भावुक माहौल में हुआ विसर्जन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय। शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे दुलहीपुर क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। अशोक सोनकर के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने गणपति भगवान की प्रतिमा के साथ दुलहीपुर से दामोदरदास पोखरा तक भव्य पैदल यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

यात्रा के दौरान डीजे पर गणपति बप्पा मोरया के भक्ति गीत बजते रहे। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ जयकारे लगाए। दुलहीपुर से शुरू हुई पैदल यात्रा दामोदरदास पोखरा पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद गणपति भगवान की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विसर्जन के दौरान माहौल भावुक हो गया। गणपति बप्पा को विदाई देते समय कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। लोगों ने भावुक होकर गणपति बप्पा से अगले वर्ष फिर आने की कामना की और जयकारों के साथ उन्हें विदाई दी। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ और पूरे भक्तिभाव के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया।

यात्रा में धीरज सोनकर, श्याम बाबू सोनकर, नीरज, अमरजीत, लक्ष्मण सोनकर, कृष्णा शर्मा, विराट झा, दीपक केसरी और लालू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]