देउरवा गांव में घर पर ईसाई धर्म का उपदेश देने और धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, एक गिरफ्तार

सिंदुरिया/महराजगंज। देउरवा गांव में गरीब लोगों को रुपये का लालच देकर ईसाई धर्म का उपदेश देने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में सिंदुरिया पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, बरवा सोनिया निवासी राहुल गुप्ता ने 17 सितंबर को सिंदुरिया थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि देउरवा गांव निवासी श्रीराम प्रसाद अपने घर पर गरीब लोगों को रुपये का लालच देकर ईसाई धर्म का उपदेश देता था। आरोप है कि लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के साथ उन पर धर्म अपनाने का दबाव भी बनाया जाता था।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मु.अ.सं. 188/2026 के तहत धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए और संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए।

पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी की पहचान देउरवा गांव निवासी श्रीराम प्रसाद पुत्र भीमल के रूप में हुई। आरोपी की उम्र करीब 55 वर्ष बताई गई है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और दर्ज किए गए बयानों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल अभिनव श्रीवास्तव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]