सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की रसाइकिलें बआठ मोटरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम वसूम, सागर, शाकिर और साहिल के रूप में हुई है। आरोपी आसपास के थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उनकी नंबर प्लेट हटाकर बेचते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी सागर मोटरसाइकिल मिस्त्री है और चोरी की बाइकों को बेचने में मदद करता था।
बरामद मोटरसाइकिलों में सुपर स्प्लेंडर, स्प्लेंडर प्लस और टीवीएस रेडियन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें बिहारीगढ़, बेहट, मिर्जापुर और बुग्गावाला थाना क्षेत्रों से चोरी की गई बाइकें भी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित मुकदमों में धाराएं बढ़ाने के साथ नया मुकदमा भी दर्ज किया है। चारों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बाइट— मयंक पाठक, एसपी देहात
रिपोर्ट— काशिफ खान, सहारनपुर









