लखनऊ। पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को रहीमाबाद पुलिस के मिशन शक्ति केंद्र की पहल से सुलझा लिया गया। पुलिस की काउंसलिंग और मध्यस्थता के बाद दोनों ने आपसी सहमति से दोबारा साथ रहने का फैसला लिया।
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन किरन के तहत पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। इस दौरान दोनों पक्षों की समस्याएं और शिकायतें सुनी गईं तथा आपसी संवाद के जरिए मतभेद दूर कराने का प्रयास किया गया।
म0उ0नि0 संध्या पटेल और म0का0 रूबिया ने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया। पुलिस की समझाइश के बाद दंपती ने आपसी सहमति से साथ रहने पर सहमति जताई।
पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन किरन का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कर परिवारों को बिखरने से बचाना और पति-पत्नी के बीच संवाद कायम कराना है।









