सीएचसी सपहा में हुआ मॉक ड्रिल, परखी गई आपदा से निपटने की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भूकंप, रासायनिक दुर्घटना और अग्निकांड की स्थिति में बचाव कार्यों का किया अभ्यास

कसया। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को कसया तहसील क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सपहा में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों के लिए संबंधित विभागों की तैयारियों को परखना रहा।

मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप, रासायनिक दुर्घटना और अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने का अभ्यास किया गया। इस दौरान आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और उपलब्ध संसाधनों के उपयोग की तैयारियों का जायजा लिया गया।

अभ्यास के माध्यम से यह परखा गया कि आपात स्थिति में संबंधित विभाग कितनी तत्परता से राहत और बचाव कार्य शुरू कर सकते हैं। साथ ही आपदा के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की भूमिका और कर्मचारियों की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।

मॉक ड्रिल में सीएमएस डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा, तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध गौतम, एसआई गणेश प्रजापति, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल रमेंद्र मणि त्रिपाठी, राजन मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]