मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना कोतवाली पुलिस, मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल स्कूल, महराजगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला उप-निरीक्षक निहारिका रंजन, महिला आरक्षी चंदा यादव एवं महिला आरक्षी पूजा मिश्रा ने छात्राओं और महिलाओं से संवाद किया। टीम ने उन्हें महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराईं।

जागरूकता कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) तथा मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए छात्राओं एवं महिलाओं को प्रेरित किया।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूकता पम्फलेट भी वितरित किए गए। पुलिस टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में बताया गया।

पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से सहायता लेनी चाहिए। महराजगंज पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]