वजन कम कराने के नाम पर महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच। थाना दरगाह क्षेत्र में वजन कम कराने के नाम पर महिलाओं से आपत्तिजनक तस्वीरें मंगवाकर ब्लैकमेल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पीड़ित महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने वजन कम कराने के नाम पर महिला से तस्वीरें मंगवाईं और बाद में उन्हीं तस्वीरों के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने महिला से अलग-अलग समय में करीब 5 लाख 20 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद 10 लाख रुपये की और मांग की गई तो महिला ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी।

परिजनों के साथ महिला ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ढाई लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और कथित तौर पर वसूली के पैसों से खरीदे गए एसी व टीवी सहित अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बहराइच
रिपोर्ट: अनिरुद्ध मिश्रा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]