नूरपुर में सपा की 2027 की तैयारी तेज, विधायक राम अवतार सैनी ने पदाधिकारियों को बांटे पहचान पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नूरपुर में सपा की 2027 की तैयारी तेज, विधायक राम अवतार सैनी ने पदाधिकारियों को बांटे पहचान पत्र

बिजनौर के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। विधायक राम अवतार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष हनी फैसल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा के पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र वितरित किए गए।

विधायक राम अवतार सैनी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जिला अध्यक्ष हनी फैसल ने भी कार्यकर्ताओं से 2027 के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने की बात कही। बैठक में पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। नूरपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। विधायक राम अवतार सैनी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष हनी फैसल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।

बैठक के दौरान नूरपुर विधानसभा के विभिन्न पदाधिकारियों और बूथ स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र वितरित किए गए। विधायक राम अवतार सैनी के मुताबिक संगठन में सक्रियता और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं को परिचय पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

इस दौरान विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि नूरपुर विधानसभा में विधायक राम अवतार सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र दिए जा रहे हैं और बूथ कमेटियों को मजबूत करने का काम जारी है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कार्यकर्ता 2027 के चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए हैं।

बैठक में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का संकल्प जताया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नसीम अहमद, वाजिद मंसूरी पूर्व नगर अध्यक्ष, सिराजुद्दीन, वीरेंद्र यादव, दीपक सैनी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद शहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाइट:विधायक राम अवतार सैनी

रिपोर्टर मोहम्मद रहमान जिलाबिजनौर यूपी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]