बहराइच में NH हाईवे पर DCM ट्रक में लगी संदिग्ध आग, जलकर हुआ खाक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र में बहराइच-नानपारा NH हाईवे पर एक DCM ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

घटना के दौरान ट्रक का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। हाईवे पर ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया।

ट्रक में आग लगने के कारण हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

रिपोर्ट: अनिरुद्ध मिश्रा

लोकेशन: बहराइच, उत्तर प्रदेश

और पढ़ें

[the_ad id="164"]