थाना परिसर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, दरोगा ने किया बीच-बचाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। कोल्हुई थाना परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी शिकायत के संबंध में थाने पहुंचे थे। इसी दौरान बातचीत के बीच दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते थाना परिसर में ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ते और लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और दरोगा दोनों पक्षों को अलग कर विवाद शांत कराने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण की जांच में दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर वाद-विवाद होना पाया गया। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पांच व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]