RJD विधायक भाई वीरेंद्र का बयान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकारों से बात करते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि सबसे पहले मैं प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। वे स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, यही हमारी कामना है। लेकिन जन्मदिन मनाने का यह तरीका ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज देश और बिहार किस हालात से गुजर रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। पूरा बिहार बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है। कई जिले पानी में डूबे हुए हैं। गांव के गांव बर्बाद हो गए हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लोगों को खाने के लिए अन्न नहीं मिल रहा है, पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। किसान की फसल बर्बाद हो गई है। लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

ऐसी संकट की घड़ी में सरकार को जनता की मदद करनी चाहिए, लेकिन सरकार क्या कर रही है? सरकारी पैसे से, जो जनता के खून-पसीने का पैसा है, उससे पूरे बिहार में, स्कूल में, पंचायत भवन में, अस्पताल में दिया जलवाया जा रहा है, जश्न मनाया जा रहा है।

भाई वीरेंद्र ने कहा कि देश में आज बेरोजगारी चरम पर है। नौजवान नौकरी के लिए भटक रहा है। महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है। अपराध पर लगाम नहीं लग रहा है। बिहार में हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि जब जनता भूख से तड़प रही है, बाढ़ से मर रही है, तब इस तरह सरकारी खर्च पर जन्मदिन का जश्न मनाना कहां तक उचित है? यह गरीबों का अपमान है।

हम इसका विरोध करते हैं। प्रधानमंत्री जी को चाहिए था कि इस पैसे को बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगाते। उन्होंने बिहार के नौजवानों से अपील की कि आप लोग इस अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरें और सरकार से सवाल पूछें।

लोकेशन पटना
रिपोर्ट रमण कुमार

और पढ़ें

[the_ad id="164"]