वाराणसी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, 500 बाइक रैली से दिया जाएगा सेवा संकल्प का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशेष कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से 500 बाइक की रैली निकाली जाएगी। यह बाइक यात्रा वाराणसी से शुरू होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह नगर वडनगर तक जाएगी। बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रैली को हरी झंडी दिखाएंगे।

बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों को लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान यात्रा’ निकालेंगे। यात्रा को लेकर 500 बाइक वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंच चुकी हैं। यहां से पुष्पवर्षा के बीच बाइक यात्रा को रवाना किए जाने की तैयारी है।

आयोजकों के अनुसार, यात्रा करीब 10 राज्यों और 46 जिलों से होकर वडनगर पहुंचेगी। यात्रा में शामिल युवा रास्ते में सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें रक्तदान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

भाजपा की ओर से इस अभियान के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सेवा से जोड़ने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देने की बात कही गई है। वडनगर पहुंचने पर भी सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]