अफीम की खेप लेकर कसया पहुंचा नेपाली नागरिक, पुलिस ने पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसया। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की टीम ने बड़ी बरामदगी की है। संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक नेपाली नागरिक को 6.900 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नेपाल के बारा जिले के मिम्रौनगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी शेषनाथ साहनी उर्फ बद्रीनाथ पुत्र विनोद साहनी है। तलाशी के दौरान उसके पास से अफीम के अलावा एक कीपैड मोबाइल, 200 रुपये नकद और नेपाल की भंसार रसीद बरामद हुई।

पूछताछ के आधार पर आगे की जांच

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कसया थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

संयुक्त टीम में ये रहे शामिल

थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय, एएनटीएफ बाराबंकी के उपनिरीक्षक सूरज सिंह, उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल संगम पटेल, मो. खालिद खां, दिनेश कुमार सिंह, मो. तारिक, पीयूष कुमार सिंह, कांस्टेबल अमरजीत कुमार, राजन कुमार, बृजमोहन यादव और धर्मेन्द्र कुमार गौतम कार्रवाई में शामिल रहे।

 

 

6.9 किलो अफीम बरामद, मोबाइल, नकदी और नेपाल की भंसार रसीद मिली

और पढ़ें

[the_ad id="164"]