पटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा ओवरब्रिज तक पहुंचे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना में 70वीं BPSC और 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को हजारों छात्र सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने जेपी गोलंबर के पास पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और चिरैयाटांड़ ओवरब्रिज होते हुए विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। इससे इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बड़ी संख्या में मौजूद छात्र बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ गए। देखते ही देखते प्रदर्शनकारी विधानसभा ओवरब्रिज तक पहुंच गए। पुलिस और छात्रों के बीच कई जगहों पर नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

छात्रों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर उनकी मांगों और आपत्तियों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने 70वीं BPSC और 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग उठाई।

मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।

बाइट: SSP कार्तिकेय शर्मा
बाइट: कृतिका मिश्रा, ADM

प्रदर्शन के चलते पटना के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]