प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर को जलाया जाएगा आशीर्वाद का दीप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष तक सेवा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन देश के विकास और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन सहित कई योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच गांव-गांव और घर-घर आशीर्वाद का दीप जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देने की अपील की गई है।

वहीं, सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज आयोजित होगा। इसमें छात्रों, युवाओं, स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण राठौर ने बताया कि 19 सितंबर को पटना तारामंडल में इनोवेशन पोर्टल का शुभारंभ होगा। इसी दिन 25 कारों की रैली पटना से वाराणसी तक निकाली जाएगी, जिसे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री नंद किशोर राम और सांसद संजय जायसवाल हरी झंडी दिखाएंगे।

लोकेशन: पटना | रिपोर्ट: रमण कुमार

और पढ़ें

[the_ad id="164"]