महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नवीन तैनाती दी है। प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई चौकी प्रभारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
स्थानांतरण के तहत महिला उप निरीक्षक नेहा कुमारी को पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी पकड़ी, कोतवाली बनाया गया है। भूपेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जेल और रूपेश पाल को चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी की जिम्मेदारी दी गई है। मधुकर सिंह को खुटहाँ, गोविन्दर यादव को शिकारपुर, देवेन्द्र दुबे को मुजुरी, अजय कुमार यादव को अड्डा बाजार और अनिश कुमार सिंह को परतावल चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में संदीप कुमार चौधरी को लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि अखिलेश यादव की तैनाती जनसुनवाई सेल में की गई है। शोभा यादव को भिटौली, नरेन्द्र पटेल को कोल्हुई, रमेश पुरी को पुरन्दरपुर और रामजी गुप्ता को निचलौल में वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा रमेश वरुण, राकेश कुमार, छोटेलाल, रोहित यादव, अशोक गिरी, आलोक कुमार राय और संजय सिंह के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन दायित्वों का निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।









