आरक्षण बचाओ, यूजीसी लागू करो की मांग को लेकर कानपुर में भीम आर्मी का विशाल प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। आरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने और यूजीसी लागू किए जाने की मांग को लेकर कानपुर में भीम आर्मी के नेतृत्व में विशाल आंदोलन किया गया। प्रदेश सहसंयोजक कौशल वाल्मीकि के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने और शिक्षा एवं अवसरों में समानता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के साथ यूजीसी लागू किए जाने की मांग की।

प्रदर्शन में हजारों लोगों की मौजूदगी रही। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

विपिन सागर, कानपुर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]