11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से बंदर की मौत, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। भिटौली विकास खंड के परतावल अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा खादर, थाना भिटौली क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक और संवेदना का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने बंदर को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए उसे सम्मान दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर हिंदू रीति-रिवाज और धार्मिक परंपराओं के अनुसार बंदर का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने पूरे विधि-विधान से परंपराओं का पालन किया और मृत बंदर के प्रति अपनी श्रद्धा एवं संवेदना व्यक्त की।

ग्रामीणों ने बताया कि बंदर की मौत की घटना से गांव के लोगों को काफी दुख पहुंचा। धार्मिक आस्था के चलते ग्रामीणों ने मृत बंदर का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

अंतिम संस्कार में राकेश गौड़, अंगद, मनोज गुप्ता, गुड्डू, करण, कृष्णा, संजय, ओमकार, फूलबदन, सुकई समेत ग्राम सभा के अनेक ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने विद्युत तारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की आवश्यकता बताई।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]