हरनामपुर चौराहे के हनुमान मंदिर पर पूर्व विधायक व नगर अध्यक्ष ने किया पक्की यज्ञशाला का भूमि पूजन व शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग के पूर्वी छोर पर आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहे के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ पक्की यज्ञशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

पक्की यज्ञशाला का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान दोनों ने यज्ञशाला की नींव रखी। कार्यक्रम के आयोजक शीतलाल गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी ने भी पूजन में सहभागिता की तथा यज्ञशाला निर्माण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उदय राज, हरिश्चंद्र सोनकर, चंदू सिंह, सिद्धेश्वर चौरसिया, जेपी गौड़, प्रहलाद यादव, जितेंद्र शर्मा, बबलू चौरसिया, जगदीश, राजेश्वर गुप्ता, मनोज यादव, श्रीचंद यादव, राम मिलन पटवा, झीनक विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, पूर्व प्रधान अमित पासवान समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं मौजूद रहीं।

आयोजक शीतलाल गुप्ता ने बताया कि पक्की यज्ञशाला के निर्माण से मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। सुंदरकांड, हवन-पूजन, भागवत कथा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। साथ ही बरसात के मौसम में भी धार्मिक अनुष्ठान बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकेंगे।

भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]