पैसे के लेन-देन को लेकर खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 8 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पुराना विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार चले। मारपीट में महिलाओं समेत करीब आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट का है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, बलकटी और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। घटना में करीब आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

रिपोर्ट – दीपक कश्यप

और पढ़ें

[the_ad id="164"]