प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मनाएगी सेवा संकल्प अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कप्तानगंज, कुशीनगर। नगर पंचायत कप्तानगंज के सभागार में भारतीय जनता पार्टी मंडल कप्तानगंज की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रस्तावित “सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा ही प्रभु सेवा” को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी हरिशंकर राय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संपर्क करेंगे।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की शाम सात बजे मंडल के प्रत्येक पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी तथा बूथ अध्यक्ष और प्रभारी अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में योजनाओं के लाभार्थियों के घर पहुंचेंगे। वहां दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया जाएगा।

कार्यशाला को वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र सिंह, राधेश्याम पासवान, हरिश्चंद्र अग्रहरि और विनोद गुप्ता ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हरे राम गुप्त ने की, जबकि संचालन मंडल मंत्री रविंद्र गोंड ने किया।

इस दौरान अशोक दुबे, वीरेंद्र मद्धेशिया, अशोक पटेल, विजय कनौजिया, संतोष जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन चौहान, मंडल मंत्री मनोज उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक उमेश शाह, सतीश सिंह, दिवाकर दुबे, आशुतोष उपाध्याय, दिनेश सिंह, दिलीप कनौजिया, सुरेश प्रसाद, ओमप्रकाश प्रजापति, सभासद शालू जायसवाल, रमेश मोदनवाल, हरेकृष्ण मद्धेशिया और राजन पटवा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]