डीआईजी ने महराजगंज में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था, त्योहारों को लेकर सतर्कता के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ नगर क्षेत्र महराजगंज में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। डीआईजी ने नगर तिराहा, बस स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

पुलिस ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]