पीआरडी जवानों की मासिक रिफ्रेशर परेड आयोजित, अनुशासन और ड्यूटी के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खड्डा (कुशीनगर)। कुशीनगर के खड्डा विकासखंड में शुक्रवार को पीआरडी जवानों की सितंबर माह की मासिक रिफ्रेशर परेड आयोजित की गई। परेड के दौरान जवानों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, वर्दी, टर्नआउट, ड्रिल और सलामी समेत जरूरी बिंदुओं की जानकारी दी गई।

परेड का आयोजन जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के निर्देश पर किया गया। बीओ पीआरडी ऋषिकेश यादव ने जवानों का हालचाल जाना और उन्हें वर्दी में अनुशासित एवं चुस्त-दुरुस्त रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। परेड के बाद जवानों को हल्का नाश्ता कराया गया।

परेड में अनुपस्थित रहने पर पीआरडी जवान नरसिंह प्रसाद और देवेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। वहीं, पीआरडी जवान नाथू गुप्ता ड्यूटी पर होने के कारण परेड में शामिल नहीं हो सके।

परेड का संचालन पीआरडी जवान दिलीप कुमार भारती ने किया। इस दौरान ब्लॉक कमांडर आनंद तिवारी, विष्णु दयाल, मनोज तिवारी, महेंद्र, कर्नल टीपू यादव, देवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद, अनिरुद्ध शर्मा, राजकिशोर, बाबूलाल, सरवन, राम अवध, प्रभुनाथ, अरविंद, रामपरीखन, राजवंशी यादव सहित अन्य पीआरडी जवान मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]