45 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला को 45 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को थाना परसामलिक पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान आरपीएस स्कूल के पास, बभनी तिराहे से पहले पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 45 अदद टेट्रा पैक बंटी-बबली ब्रांड देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान मीला साहनी पत्नी जलन्धर साहनी, निवासी ग्राम परसामलिक, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर थाना परसामलिक में अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]