पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,बहन के घर से लौट रहा था राहुल, पटखौली में स्पैरो वर्ल्ड स्कूल के सामने हुआ हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पटखौली गांव के समीप स्थित स्पैरो वर्ल्ड स्कूल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमे बहन के घर से बाइक से लौट रहे 27 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पटखौली स्थित स्पैरो वर्ल्ड स्कूल के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना क्षेत्र कप्तानगंज के भिस्वा दर्जिया निवासी श्रवण यादव उर्फ राहुल यादव (27) कप्तानगंज के किसान चौक स्थित अपनी बहन के घर गया था। बताया जा रहा है कि वहां से बाइक से घर लौटते समय वह पटखौली पहुंचा था। इसी दौरान स्पैरो वर्ल्ड स्कूल के सामने सामने से/पीछे से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतक के पिता जी पेशे से मजदूरी करते है, मृतक के दो भाई और दो बहन है, मृतक की शादी दो साल पहले हुई थी एक 8 महीने का छोटा बच्चा है

इधर, राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों और पिकअप चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]