अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर भोर फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नुक्कड़ नाटक के जरिए शिक्षा के महत्व का दिया संदेश, प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

शाहजहांपुरअंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय शाहजमांपुर में भोर फाउंडेशन की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भोर फाउंडेशन की टीम द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक से हुई।

नाटक के माध्यम से अभिभावकों को साक्षरता के महत्व तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया गया। कलाकारों ने शिक्षा को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के विकास की आधारशिला बताते हुए अभिभावकों से शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर भोर फाउंडेशन के अध्यक्ष ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। भोर फाउंडेशन के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही विकास की कुंजी है। प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजे और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे।” उन्होंने ‘स्कूल चलें हम’ के संदेश को आगे बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों ने शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का संकल्प लिया। भोर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था आगे भी शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों के माध्यम से लोगों को जागरूक करती रहेगी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]