सिद्धार्थनगर के पुलिस ने मुहचोरवा घाट पर हुए हरिश्चंद्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा जिले के एसएसपी डॉ अभिषेक महाजन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया गया।
पुलिस के मुताबिक, इस हत्या की वजह प्रेम प्रसंग,अवैध संबंध व घरेलू विवाद था। जिसमें हरिश्चंद्र की पत्नी माया देवी ने पति को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी नियाज अहमद के साथ खौफनाक साजिश रचते हुए 1 लाख 10 हजार रुपये की सुपारी दी थी।
मामला 30 अगस्त 2026 की रात का है, जब रामनगर के पास मुहचोरवा घाट पर अभियुक्तों द्वारा हरिश्चंद्र की हत्या कर शव को बूढ़ी राप्ती नदी में फेंक दिया गया था और इस हत्या को हादसे का रूप देने के लिए ई-रिक्शा दुर्घटना की झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की गई थी।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस की विभिन्न संयुक्त टीमों ने कार्य करते हुए मुखबिर की सूचना पर पचपेड़वा तिराहा व दुधवनिया बुजुर्ग नहर के पास से आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कुछ नकदी और एयर इंडिया का टिकट भी बरामद किया है।
मामले में नामजद अभियुक्त इरशाद, अब्दुल्ला, नियाज अहमद और मृतक की पत्नी माया देवी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।
बाइट- अभिषेक महाजन ———वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर
लोकेशन-सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश
रिपोर्टर-प्रदीप शर्मा
सिद्धार्थनगर









