कृष्ण गोपाल जायसवाल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। सदर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को भाजपा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार आवासीय जिला महराजगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय ने कृष्ण गोपाल जायसवाल को माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी को आगे ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक प्रेम सागर दास, अरुण शुक्ला, ठाकुर रौनियार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]