दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में जनपदीय बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता में विजयी तीनों टीमों के खिलाड़ियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। विजयी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। यह तीनों टीमें मंडल स्तर पर जनपद के इतिहास में पहली बार प्रतिभाग करेंगी। यह विद्यालय ही के लिए नहीं बल्कि क्षेत्र और जनपद के लिए हर्ष की बात होगी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हरिन्द्र यादव विजेता टीमों के खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक व खेल शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।
प्रधानाचार्य जी ने छात्र, छात्राओं और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में जीत या सफलता व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का काम करती है।
कार्यक्रम का संचालन बिनोद कुमार विमल एवं संयोजन प्रमोद कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अखिलेश कुमार मिश्र, विवेकानंद त्रिपाठी, निर्मला चौधरी, सुनील कुमार यादव, सविता सिंह, शैलेश राय, डॉ.सरोज रंजन, पूनम सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह और अन्य सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









