दर्दनाक हादसा, कार में जिंदा जले दो लोग—तीन की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के लखीमपुर खीरी में लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर ओयल चौकी के पास सोमवार तड़के करीब दो बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकरा गई, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त कार में कुल छह लोग सवार थे।

हादसे में दो लोगों की कार के अंदर जिंदा जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में शिव कॉलोनी, राजापुर और पिपरिया बाईपास क्षेत्र के रहने वाले लोग शामिल हैं।हादसे की सूचना मिलते ही ओयल चौकी प्रभारी डिंपल यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद आग पर काबू पा लिया गया और विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]