महाराजगंज नौतनवा सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी सीमा चौकी हरदीडाली में रविवार को बल कार्मिकों एवं स्थानीय क्लब जाबाज़ सोनौली के मध्य एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं और बल के कार्मिकों के बीच आपसी सौहार्द भाईचारे और मैत्रीपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करना रहा द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट बिप्लब दौलागजऊ के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया

अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया कुल तीन सेटों के इस कड़े मुकाबले में एस एस बी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम दो सेट अपने नाम किया तथा जाबाज़ सोनौली की टीम ने वापसी करते हुए तीसरा सेट जीता सशस्त्र सीमा बल की टीम ने 2–1 से जीत दर्ज कर मैत्री मैच का खिताब अपने नाम किया सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय युवाओं के बीच आपसी समन्वय, सद्भावना और विश्वास को और अधिक मजबूती मिलती है
इस दौरान दौरान निरीक्षक अभिनेष कुमार जाबाज़ सोनौली की खिलाड़ियों एस एस बी जवान मौजूद रहे।









