महराजगंज नौतनवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने दर्जनों मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं। साथ ही मरीजों को बीमारी से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया गया।
इस दौरान महिला चिकित्सक डॉ. रेशमा खातून ने बुखार, खांसी, सर्दी, दर्द तथा प्रसूति संबंधी समस्याओं समेत विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया। जांच के बाद मरीजों को उचित दवा और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। प्रदीप कुमार (55), कमला जहां (30), सुखिया (27), अनुराधा वर्मा (25), रूपा देवी (26), उमा देवी (25) और जानकी देवी (25) सहितकई मरीजों की जांच की गई। प्रसूति संबंधी समस्याओं से जुड़ी महिलाओं को विशेष परामर्श भी दिया गया।
स्वास्थ्य मेले में मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, साफ-सफाई रखने और मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट सुरेंद्र दुबे ने किया। इस दौरान एनसीडी एलटी सुधीर गुप्ता, वार्ड बॉय दिलीप पांडेय, एएनएम आरती सिंह, स्टाफ नर्स निशा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।









