4 साल की मासूम से दरिंदगी, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीमपुर खीरी में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही 65 वर्षीय बुजुर्ग पर है। बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन भी किया।मामला सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे बहाने से अपने ले गया। आरोप है कि वहां बच्ची के साथ दरिंदगी की गई।घटना के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताने की कोशिश की। बच्ची की हालत देखकर परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने विरोध कर रहे परिजनों पर फावड़े से हमला करने की कोशिश की।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बच्ची को तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई हैघटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचेफॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।वहीं घटना से नाराज स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने सिंगाही-बेलरायां मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात बहाल कराने का प्रयास किया।

प्लेस-लखीमपुर खीरी
स्क्रिप्ट-शाहनवाज़ गौरी।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]