कल्याणपुर में 63 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुरकल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित रतन ऑर्बिट में रविवार तड़के 63 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विनीत मिनोचा पुत्र स्वर्गीय शांतिलाल मिनोचा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4:50 बजे मृतक के पुत्र ने पीआरवी के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ सी-104, रतन ऑर्बिट पहुंचे, जहां विनीत मिनोचा मृत अवस्था में मिले।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हुआ, जिसके बाद घटनास्थल को सुरक्षित करा दिया गया। पुलिस अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से भी जानकारी दी गई है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]