महराजगंज नौतनवा जिलास्तरीय तहसील समाधान दिवस नौतनवा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई किया
समाधान दिवस में नागरिकों ने भूमि विवाद अवैध कब्जा राजस्व संबंधी मामले पारिवारिक विवाद, पुलिस शिकायत, पेंशन, विद्युत, जल निकासी, सड़क सहित विभिन्न जनहित से जुड़े प्रार्थना-पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किये
इस दौरान 131 मामले आये मौके पर 17 ममाले को निस्तारण किया गया
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित शिकायतों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा
उन्होंने भूमि एवं पारिवारिक विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई तथा सभी शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिया
इस दौरान सीएमओ डॉ सुरेंद्र चौधरी डीडीओ भोला नाथ कन्नौजिया एसडीएम कुणाल सीओ बसंत सिंह तहसीलदार कर्ण सिंह विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।









