तमकुही राज, कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज ब्लॉक के प्रधान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। हस्तलिखित सूची के अनुसार कृपाशंकर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों एवं प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में रजनीश राय, ललन सिंह पटेल, अब्दुल मन्नान, रुद्रप्रताप सिंह, मजीबुल होदा, अंजना निर्मल निर्मल, गणेश गुप्ता तथा अजय नाथ तिवारी के नाम शामिल हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नागेंद्र सिंह एवं श्रीराम यादव को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर राजू गौतम, सदीया प्रवीण, बबिता सिंह, रीना यादव एवं शालिनी तिवारी सहित अन्य नाम शामिल हैं।
महामंत्री पद पर छोटेलाल यादव, जगमोहन गुप्ता एवं प्रीति चौरसिया को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में इन्द्रावती देवी तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में सुविंद चौहान एवं जुल्फिकार अली का नाम है।
इसी क्रम में संयुक्त मंत्री पद पर जाहिद अंसारी, रूबी खातून, रूद ल प्रसाद एवं रमेश गुप्ता, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में अख्तर अली (गुड्डू) को जिम्मेदारी दी गई है। संयोजक पद पर जाकिर हुसैन एवं माधुरी पाण्डेय तथा सचिव पद पर शैलेंद्र सिंह, रामनयन सिंह, पिंकी सिंह, पप्पू गुप्ता, पुष्पा देवी एवं सुगंती देवी के नाम दर्ज हैं।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रधान संघ को मजबूत करने, ग्राम पंचायतों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा प्रधानों के हितों में सामूहिक रूप से कार्य करने की उम्मीद जताई जा रही है।









