दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन घायल, रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसया। थाना क्षेत्र के बरवा जंगल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज, रविंद्रनगर धुस भेज दिया गया।

बताया गया कि अभियानकपुर निवासी सत्येंद्र यादव (30) पुत्र रामलक्षण यादव बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से नीरज (22) पुत्र जुगुल सिंह निवासी बड़हरा, थाना चौरा खास अपने पिता जुगुल सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

बरवा जंगल के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी कसया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धुस रेफर कर दिया गया।

सत्येंद्र यादव का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि नीरज और उनके पिता जुगुल सिंह का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। इस संबंध में एसआई उज्ज्वल गौड ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]