श्रीकृष्ण जन्म की भव्य झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुश्ती प्रतियोगिता होंगी आकर्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कसयातुर्कपट्टी बाजार का ऐतिहासिक एवं पारंपरिक दो दिवसीय डोल मेला शुक्रवार से शुरू होगा। चार और पांच सितंबर को आयोजित होने वाले मेले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहेंगे। मेले को लेकर बाजार और आसपास के क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन समिति से जुड़े व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, शैलेन्द्र तिवारी और संतोष गौड़ ने बताया कि वर्षों पुरानी परंपरा के तहत शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

शनिवार को दिनभर डोल मेले का आयोजन होगा। इसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। मेले के दौरान नामी पहलवानों के बीच पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता भी होगी। कुश्ती देखने के लिए भीड़ जुटने की उम्मीद है।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आनंद लेने की अपील की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]