कुशीनगर में नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 6 साल का मासूम गुल्लक लेकर पहुंचा डीएम ऑफिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर में नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 6 साल का मासूम गुल्लक लेकर पहुंचा डीएम ऑफिस आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों को संकट में डाल दिया है। इस मुश्किल घड़ी में कुशीनगर के एक 6 वर्षीय मासूम ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने सभी का दिल जीत लिया

पडरौना क्षेत्र के बेतीया गांव निवासी अल्फाज शेख अपनी गुल्लक लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और उसे डीएम को सौंपते हुए जमा धनराशि नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत कोष में जमा कराने की अपील की।

बताया गया कि अल्फाज ने टीवी और सोशल मीडिया पर नेपाल में आई बाढ़ से हुई तबाही की तस्वीरें देखीं। लोगों के घर उजड़ते और परिवारों को मुश्किलों से जूझते देख उसके मन में पीड़ितों की मदद करने का भाव आया।

इसके बाद उसने करीब एक वर्ष से अपनी गुल्लक में जमा की गई रकम जरूरतमंदों की सहायता के लिए देने का फैसला किया।परिजनों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे अल्फाज ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भी सौंपा।

उसने अनुरोध किया कि गुल्लक में जमा पूरी धनराशि अधिकृत राहत कोष में जमा करा जाए, ताकि यह रकम नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद में काम आ सके।

जिस उम्र में बच्चे अपनी गुल्लक की रकम से खिलौने और चॉकलेट खरीदने की इच्छा रखते हैं, उस उम्र में अल्फाज ने अपनी छोटी-सी बचत उन लोगों की मदद के लिए देने का फैसला किया, जिन्हें वह जानता तक नहीं। छोटी-सी गुल्लक में जमा रकम भले ही कम हो, लेकिन अल्फाज की संवेदना बेहद बड़ी है।

छह साल के इस मासूम ने संदेश दिया कि इंसानियत के लिए मदद करने की कोई उम्र नहीं होती और मुश्किल वक्त में जरूरतमंद का साथ देना ही सबसे बड़ी सेवा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]